‘भावना कांत’ बनी भारतीय वायुसेना में प्रथम महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर
2026-08-07 : हाल ही में, भारतीय वायु सेना की स्क्वाड्रन लीडर भावना कांत (Bhawana Kanth) ने भारत की पहली महिला "टॉप गन" बनकर इतिहास रच दिया है। आपको बता दे की उन्होंने भारतीय वायुसेना के सबसे कठिन फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स को पूरा किया है। और इस प्रकार अब भावना मिग से लेकर सुखोई-30 तक फाइटर प्लेन्स को न केवल आसमान की सबसे ऊंचे स्तर की हवाई लड़ाइयां लड़ेंगी बल्कि भविष्य के हवाई युद्धों का नेतृत्व भी करेंगी।
इस सफलता पर पहुँचने के लिए भावना ने पहले भारतीय वायुसेना के 100 टॉप फाइटर पायलटों में चुने जाने की चुनौती पूरी की और उसके बाद 20 हफ्ते के कठिन फाइटर कॉम्बैट लीडर कोर्स में बेहतरीन कौशल दिखाया। सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने के बाद आज उनके पास वह उपलब्धि है तो भारतीय वायु सेना की सबसे ऊंची है।
ध्यान रहे की इससे पहले भी भावना के नाम एक अहम् रिकॉर्ड है। जिसमे 26 जनवरी 2021 को वह नई दिल्ली में भारतीय वायुसेना की गणतंत्र दिवस परेड झांकी में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनीं थी। भारतीय वायुसेना में उनके जज्बे के लिए उन्हें वर्ष 2020 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।