| July 3, 2026 : हाल ही में, श्री अनुपम मिश्रा को हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) के नए अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक (CMD) के रूप में नियुक्त किया है। आपको बता दे की इस नियुक्ति से पहले श्री मिश्रा जुलाई 2020 से जून 2026 तक फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रावणकोर लिमिटेड (FACT) में निदेशक (विपणन) के रूप में कार्यरत थे। मिश्रा एक अनुभवी प्रबंधन पेशेवर हैं जिनके पास विपणन, अंतर्राष्ट्रीय व्यापार एवं व्यवसाय विकास में 30+ वर्षों का अनुभव है, उन्हें खनिज, धातु, रसायन, इंजीनियरिंग सामान एवं परियोजना व्यवसाय में व्यापक विशेषज्ञता प्राप्त है। |