| July 7, 2026 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी "अमित गर्ग" को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) प्रमुख नियुक्त किया गया है। इसके अलावा हरियाणा कैडर के 1993 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी "आलोक कुमार मित्तल" को ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट का महानिदेशक नियुक्त किया गया है। तथा उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी "सुजीत पांडे" को हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का निदेशक नियुक्त किया गया है। |