Forgot password?    Sign UP

Online Question Bank For All Competitive Exams Preparation

Advertisement :


Q.328 :  हाल ही में, अरुणाचल प्रदेश की ग्लाव झील को रामसर स्थल का दर्जा मिला है, इस प्रकार अब भारत में ऐसे स्थलों की संख्या बढ़कर हो गयी है?

(a) 101
(b) 102
(c) 104
(d) 106
View Details
August 4, 2026 : हाल ही में, अरुणाचल प्रदेश की ग्लाव झील को रामसर स्थल का दर्जा मिला जिसके साथ ही यह इस राज्य का पहला और देश का अब तक का 101वां रामसर स्थल (New Ramsar Sites In India) बन गया है। आपको बता दे की यह झील लोहित जिले में कामलांग टाइगर रिजर्व और वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में है। इस आर्द्रभूमि में 150 से अधिक वृक्ष प्रजातियां और 49 ऑर्किड प्रजातियां पाई जाती हैं, जो ग्लाव झील और इसके आसपास के परिदृश्य के पारिस्थितिक महत्व को रेखांकित करती हैं। यह झील बारहमासी पहाड़ी धाराओं से पोषित होती है और चारों ओर घनी वनस्पति से घिरी हुई है, जो समृद्ध वनस्पति विविधता को संरक्षित करती है।

Provide Comments :


Advertisement :