Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 - 24000+ Posts, Selection Process & Eligibility
सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले विद्यार्थियों के लिए राजस्थान सरकार ने एक बड़ी खुशखबरी दी है। आपको बता दे की Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 के तहत राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। और सबसे गजब यह है की इसमें अनपढ़ भी नौकरी पा सकते है।
नोटिफिकेशन तो अभी जारी हो गया है लेकिन इसके आवेदन 15 अगस्त में शुरू होंगे। निचे हम आपको safai karmchari bharti 2026 से सम्बन्धित महत्वपूर्ण बिंदु बता रहे है, जिन्हें समझकर अगर आप भी इस भर्ती के लिए अपने आप को योग्य मानते है तो फॉर्म जरूर दाखिल करें।
सफाई कर्मचारी भर्ती राजस्थान: Eligibility-
जैसा की हमने आपको पहले भी बताया है की, इस भर्ती के लिए किसी तरह की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है। यानी जिन्होंने किसी भी कक्षा तक पढ़ाई नहीं की है वो भी आवेदन कर सकते हैं। हाँ लेकिन राज्य के किसी नगरीय निकाय, संवेदक या अधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई कार्य का कम से कम एक वर्ष का अनुभव जरूरी है।
और इसके लिए जरूरी है की, अनुभव प्रमाण पत्र संबंधित नगरीय निकाय या अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी अच्छे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का होना चाहिए।
सफाई कर्मचारी भर्ती राजस्थान: Age Limit-
इस safai karmchari bharti 2026 में आयु की सीमा 21 से 40 के बिच होनी चाहिए। और आपको बता दे की उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। हालाँकि कुछ छुट भी आरक्षित वर्ग को मिलेगी जो इस प्रकार है:
• एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी को 5 साल की छूट दी जाएगी।
• एससी/एसटी/ओबीसी/अति पिछड़ा वर्ग एंव आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थी को 10 साल की छूट मिलेगी।
सफाई कर्मचारी भर्ती राजस्थान: Salary-
अगर आपका चयन इस सफाई कर्मचारी भर्ती राजस्थान में हो जाता है तो आपको 7,410 रुपए प्रतिमाह के रूप में वेतन मिलेगा। हालाँकि वेतन इस भर्ती में इतना खास नही है लेकिन एक बार सरकारी नौकरी हाथ लग जाए तो फिर महंगाई के साथ-साथ आपका वेतन भी बढाया जा सकता है।
सफाई कर्मचारी भर्ती राजस्थान: Important Dates-
• आवेदन शुरू होने की तारीख - 15 अगस्त 2026
• अप्लाई करने की लास्ट डेट - 28 सितंबर 2026
सफाई कर्मचारी भर्ती राजस्थान: Apply Online-
निम्नलिखित स्टेप्स को ध्यानपूर्वक समझकर आप भी इस सफाई कर्मचारी भर्ती राजस्थान के लिए अपना आवेदन कर सकते है:
Step 1. सबसे पहले आपको आवेदन के लिए आधिकारिक वेबसाइट lsg.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करना होगा।
Step 2. इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म में अपना मोबाइनल नंबर व इमेल आईडी को दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
Step 3. फिर इसके बाद मांगी गई सभी जरूरी जानकारी को दर्ज करना होगा।
Step 4. इसके बाद अब जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी और रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा।
Step 5. और अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें, ताकि भविष्य में आपके काम आ सकें।
View Notification - Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026
Article Added By: GkTaiyari Team at 2026-07-29