India’s First Private Medical Museum - केरल के तिरुवनंतपुरम में खुला
2026-05-26 : हाल ही में, केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के उल्लूर क्षेत्र में “म्यूजियम ऑफ मेडिकल आर्काइव्स” का उद्घाटन किया गया। आपको बता दे की यह भारत का ऐसा प्रथम निजी मेडिकल म्यूजियम (India’s First Private Medical Museum) है, जिसका उद्देश्य - चिकित्सा शिक्षा, शरीर रचना विज्ञान और चिकित्सा इतिहास से जुड़ी दुर्लभ सामग्री को संरक्षित करना है।
ध्यान रहे की मेडिकल म्यूजियम ऐसा संग्रहालय होता है, जहां चिकित्सा शिक्षा से जुड़ी शिक्षण सामग्री, शरीर रचना संबंधी नमूने, मॉडल, चार्ट और ऐतिहासिक अभिलेख सुरक्षित रखे जाते हैं। इनका उपयोग मुख्य रूप से एनाटॉमी, एम्ब्रायोलॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और चिकित्सा इतिहास के अध्ययन में किया जाता है।