‘अनुराग जैन’ बने नीति आयोग के नए CEO
2026-07-24 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के IAS ऑफिसर अनुराग जैन को नीति आयोग के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के रूप में नियुक्त किया है। आपको बता दे की श्री जैन यहाँ इस पद पर "निधि छिब्बर" का स्थान लेंगे, जो यहाँ फरवरी महीने से अंतरिम CEO के रूप में कार्यरत थी। श्री जैन पास स्वास्थ्य, वन, पर्यावरण, कृषि, प्रशासन से जुड़े कई विभागों में कार्य करने का अनुभव प्राप्त है।
About NITI Aayog In Hindi-
◉ इस आयोग का गठन वर्ष 2015 में किया गया था।
◉ इस आयोग को मुख्य रूप से देश में सहकारी संघवाद के ढांचे को और अधिक मजबूत करने का कार्य सौंपा गया था।
◉ नीति आयोग के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।
◉ नीति आयोग भारत सरकार का प्रमुख नीतिगत "थिंक टैंक" है, जो दिशात्मक और नीतिगत इनपुट प्रदान करता है।
◉ यह भारत सरकार के लिए कार्यनीतिक और दीर्घकालिक नीतियों और कार्यक्रमों को अभिकल्पित करने के साथ-साथ केंद्र और राज्यों को प्रासंगिक तकनीकी सलाह भी प्रदान करता है।