Forgot password?    Sign UP
India’s first telecom manufacturing zone : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बनेगा

India’s first telecom manufacturing zone : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में बनेगा


Advertisement :

2026-07-30 : हाल ही में, केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश के ग्वालियर में भारत का पहला समर्पित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (India’s first telecom manufacturing zone) बनाने की परियोजना को मंजूरी प्रदान की है। आपको बता दे की इस नई परियोजना के लिए कुल 493 करोड़ रुपये खर्चेगी। और यहाँ मोबाइल, फाइबर ऑप्टिक्स, सेमीकंडक्टर, 5G और 6G तकनीक से जुड़े उत्पादों का निर्माण और अनुसंधान सम्भव हो सकेगा।

यह Telecom Manufacturing Zone ग्वालियर में लगभग 350 एकड़ भूमि पर आधुनिक Plug-and-Play मॉडल के आधार पर विकसित किया जाएगा। जहाँ अनुसंधान, डिजाइन, उत्पादन और सप्लाई की पूरी प्रक्रिया एक ही जगह संचालित हो सकेगी। इससे उद्योगों की लागत और समय दोनों में कमी आएगी तथा उत्पादन क्षमता बढ़ेगी।

फ़िलहाल इस परियोजना से लगभग 5,000 प्रत्यक्ष रोजगार और 12,000 से 15,000 करोड़ रुपये तक निवेश की संभावना जताई गई है। अगर ऐसा सम्भव होता है तो यह उपलब्धि सिर्फ मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।

Provide Comments :


Advertisement :