Forgot password?    Sign UP
‘एंड्रास बाका’ बने हंगरी के नए राष्ट्रपति

‘एंड्रास बाका’ बने हंगरी के नए राष्ट्रपति


Advertisement :

2026-08-13 : हाल ही में, हंगरी की संसद ने आधिकारिक तौर पर सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एंड्रास बाका को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। इस बार संसद में हुए गुप्त मतदान के नतीजों के अनुसार, सत्तारूढ़ टिस्ज़ा पार्टी के एकमात्र उम्मीदवार बाका एंड्रास ने प्रभावशाली ढंग से 140 वोट हासिल किए, जो आवश्यक दो-तिहाई बहुमत से कहीं अधिक है। आपको बता दें की नए राष्ट्रपति एंड्रास वर्ष 1991 से 2008 तक यूरोपीय मानवाधिकार न्यायालय (ECHR) में हंगरी के जज रहे हैं।

About Hungary In Hindi-



◉ हंगरी, मध्य यूरोप की डैन्यूब नदी के मैदान में स्थित है।

◉ इस देश की आधिकारिक भाषा हंगेरियन है।

◉ हंगरी की सीमाएं स्लोवाकिया, पूर्व में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवेनिया और पश्चिम में ऑस्ट्रिया से लगती है।

◉ इस देश का कुल क्षेत्रफल 93,030 वर्ग किलोमीटर (35,920 वर्ग मील) है।

◉ हंगरी की मुद्रा का नाम फोरिंट (एचयूएफ) है।

◉ हंगरी राजधानी बुडापेस्ट (Budapest) है।

Provide Comments :


Advertisement :