Forgot password?    Sign UP
प्रसिद्द इतिहासकार ‘सुमित सरकार’ का निधन

प्रसिद्द इतिहासकार ‘सुमित सरकार’ का निधन


Advertisement :

2026-08-16 : हाल ही में, आधुनिक भारत के महान इतिहासकार प्रोफेसर सुमित सरकार (Historian Sumit Sarkar) का 87 वर्ष की उम्र में निधन हुआ है। आपको बता दे की सुमित दिल्ली यूनिवर्सिटी में वर्ष 1974 से 2004 तक इतिहास के प्रोफेसर रहे थे। तथा इनकी प्रसिद्द रचनाओं में "द स्वदेशी मूवमेंट इन बंगाल" , "मॉडर्न इंडिया: 1885-1947" एवं "राइटिंग सोशल हिस्ट्री" इत्यादि शामिल हैं। वह एक इतिहासकार थे और स्वदेशी आंदोलन के अध्ययन और भारतीय राष्ट्रवाद के दृष्टिकोणों पर सवाल उठाने के लिए जाने जाते थे।

सरकार ने कोलकाता के मशहूर प्रेसिडेंसी कॉलेज से इतिहास में बीए (ऑनर्स) किया और इसके बाद कोलकाता विश्वविद्यालय से मास्टर और पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने Burdwan University और कोलकाता यूनिवर्सिटी में बतौर लेक्चरर अपने करियर की शुरुआत की। और इसके बाद में वे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वोल्फसन कॉलेज में फेलो भी रहे और दुनियाभर के कई बड़े विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर रहे थे।

Provide Comments :


Advertisement :