Forgot password?    Sign UP
‘मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर’ बने बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति

‘मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर’ बने बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति


Advertisement :

2026-08-20 : हाल ही में, हुए देश के राष्ट्रपति चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के पूर्व महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने बड़ी जीत हासिल करते हुए देश के अब तक के 23वें राष्ट्रपति बने है। आपको बता दें की इस चुनाव में इन्होने देश की संसद में कुल 255 वोट हासिल किए। आलमगीर ने ओली अहमद को हराया, जो दक्षिणपंथी बांग्लादेश जमात-ए-इस्लामी और देश की पहली बड़ी छात्र-नेतृत्व वाली राजनीतिक पार्टी, नेशनल सिटिजन पार्टी (NCP) के नेतृत्व वाले 11-दलीय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार थे।

नए राष्ट्रपति आलमगीर लंबे समय से बांग्लादेश की राजनीति का बड़ा नाम रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ था। उन्होंने अर्थशास्त्र की पढ़ाई की और बाद में अध्यापन तथा स्थानीय राजनीति से भी जुड़े रहे।

About Bangladesh In Hindi-



◉ यह दुनिया का आठवां सबसे अधिक आबादी वाला देश है।

◉ बांग्लादेश की राजधानी शहर "ढाका" है।

◉ बांग्लादेश की मुद्रा का नाम "टका" है।

◉ बांग्लादेश पहले पूर्वी पाकिस्तान था, जो पाकिस्तान का एक प्रांत था।

◉ बांग्लादेश का राष्ट्रीय पशु "रॉयल बंगाल टाइगर" है।

◉ बांग्लादेश का राष्ट्रीय खेल "कबड्डी" है।

◉ बांग्लादेश का राष्ट्रीय पुष्प "लिली" है।

◉ बांग्लादेश का राष्ट्रीय फल "कटहल" है।

◉ यह देश पश्चिम, उत्तर और पूर्व में भारत के साथ और दक्षिण पूर्व में म्यांमार के साथ सीमा साझा करता है।

Provide Comments :


Advertisement :