Dadasaheb Phalke Award 2024 - दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को मिला सम्मान
2026-09-17 : हाल ही में, भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 के दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award 2024) से सम्मानित किया गया है। आपको बता दे की अनंत मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता हैं, लेकिन उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, मराठी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। तथा सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
इन्होने अपने पुरे फ़िल्मी करियर में 300+ फिल्मों में हिस्सा लिया लिया है। सिनेमा में इनके बेहतरीन योगदान हेतु इससे पहले पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। और अब दादासाहेब फाल्के पुरस्कार ने उनके गौरवपूर्ण सफर में एक और महत्वपूर्ण अध्याय जोड़ दिया है।
About Dadasaheb Phalke Award In Hindi-
◉ दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है।
◉ यह पुरस्कार देने की शुरुआत साल 1969 में हुई थी।
◉ यह सर्वोच्च पुरस्कार भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के के नाम पर सिनेमा जगत को दिया जाता है।
◉ यह सम्मान पहली बार अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया था।
◉ यह सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा स्थापित संगठन फिल्म महोत्सव निदेशालय द्वारा ‘राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार’ समारोह में प्रत्येक साल प्रस्तुत किया जाता है।
◉ इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले विजेता को दस लाख रुपए तथा स्वर्ण कमल पदक और एक शाल प्रदान की जाती है।