Forgot password?    Sign UP
चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ‘झू रोंगजी’ का निधन

चीन के पूर्व प्रधानमंत्री ‘झू रोंगजी’ का निधन


Advertisement :

2026-08-13 : हाल ही में, भारत के पड़ोसी देश चीन के पूर्व प्रधानमंत्री रहे "झू रोंगजी" का 98 वर्ष की आयु में निधन हुआ है। आपको बता दे की वह इस देश के 5th प्रधानमंत्री थे और इन्होने वर्ष 1998 से वर्ष 2003 तक चाइना की सरकार का नेतृत्व किया था। इनको देश के आर्थिक सुधारों, वित्तीय अनुशासन और विश्व व्यापार व्यवस्था में देश की भूमिका बढ़ाने वाले नेताओं में गिना जाता है। माना जाता है की, उनके सुधारवादी कदमों ने चीन को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनने में मदद की थी।

वर्ष 1990 के दशक में जब चीन की अर्थव्यवस्था सुस्त पड़ रही थी और सरकारी उद्योगों की हालत बहुत खराब थी, तब झू रोंगजी ने बेहद कड़े फैसले लिए थे। और अपने देश को आज के दौर में सर्वोच बनाने में अहम् योगदान दिया था। इनके कार्यकाल की सबसे बड़ी उपलब्धि चीन को विश्व व्यापार संगठन (WTO) में शामिल कराना माना जाता है। इस एक फैसले ने चीन के लिए वैश्विक बाजारों के दरवाजे खोल दिए और देखते ही देखते चीन दुनिया का सबसे बड़ा मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट हब बन गया।

Provide Comments :


Advertisement :