दुनियाभर में World Organ Donation Day 2026 मनाया गया
2026-08-13 : हाल ही में, 13 अगस्त के दिन दुनियाभर में विश्व अंगदान दिवस (World Organ Donation Day 2026) मनाया गया है। इस दिवस को प्रतिवर्ष अंग दान के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने और अंगों को दान करने से संबंधित मिथकों को दूर करने के लिए 13 अगस्त को मनाया जाता है। आपकी बेहतर जानकारी हेतु बता दें की पहला सफल जीवित दाता अंग प्रत्यारोपण 1954 में संयुक्त राज्य अमेरिका में किया गया था। डॉक्टर "जोसेफ मरे (Joseph Murray)" ने 1990 में जुड़वां भाइयों रोनाल्ड और रिचर्ड हेरिक के बीच किडनी ट्रांसप्लांट को सफलतापूर्वक करने के लिए फिजियोलॉजी और मेडिसिन में नोबेल पुरस्कार जीता था।
अंगदान क्या है?
अंगदान 2 प्रकार का होता है - जीवित दान उन दाताओं के साथ किया जाता है जो जीवित हैं और किडनी और लीवर का एक हिस्सा जैसे अंगदान कर सकते हैं। मनुष्य एक किडनी से जीवित रह सकता है और शरीर में लीवर ही एकमात्र ऐसा अंग है जो खुद को पुन: उत्पन्न करने के लिए जाना जाता है, जिससे इन अंगों को प्रत्यारोपित किया जा सकता है जबकि दाता अभी भी जीवित रहता है।
वहीं अंगदान के दूसरे रूप को शवदान के रूप में जाना जाता है, "इस प्रक्रिया में, दाता की मृत्यु के बाद, उसके स्वस्थ अंगों को एक जीवित व्यक्ति में प्रत्यारोपित किया जाता है।"