47th Sarala Award - कवि आशुतोष परिडा को मिलेगा
2026-08-21 : हाल ही में, ओड़िया के प्रसिद्द कवि अशुतोष पारिडा को 47वें सरला पुरस्कार (47th Sarala Award) हेतु चुना गया है। आपको बता दे की इन्हें यह पुरस्कार इनकी कविता संग्रह "विश्वास दे पृथ्वी" के लिए दिया जाएगा। इसके अलावा इसी अवसर पर इस साल के "इला-बंसीधर पांडा कला सम्मान" की भी घोषणा की गई है। यह सम्मान ओडिसी के उस्ताद गुरु दुर्गा चरण रणबीर और मूर्तिकार तथा कला शिक्षक पद्म श्री दामोदर बेहरा को मिलेगा।
About Sarala Award In Hindi-
सरला पुरस्कार ओडिया साहित्य से जुड़ा एक प्रमुख साहित्यिक सम्मान है। यह वार्षिक पुरस्कार साहित्यिक उपलब्धियों को सम्मानित करने के लिए इंडियन मेटल्स पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट (आईएमपीएसीटी) द्वारा स्थापित किया गया था। इस सम्मान के तौर पर विजेता को एक प्रशस्ति पत्र, एक तांबे की तख्ती और 7 लाख रुपये नकद दिए जाते है।