Forgot password?    Sign UP
National Teacher’s Award 2026 - 48 असाधारण शिक्षकों को मिला

National Teacher’s Award 2026 - 48 असाधारण शिक्षकों को मिला


Advertisement :

2026-08-22 : हाल ही में, देश के कुल 48 असाधारण शिक्षकों कों National Teacher’s Award 2026 देने की घोषणा हुई है। इन सभी शिक्षकों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 सितंबर 2026 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित करेंगी। ये शिक्षक अपने छात्रों को आगे बढ़ाने के लिए जी जान से मेहनत कर रहे है। आपकी बेहतर जानकारी के लिए बता दे की राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के प्रत्येक विजेता को प्रमाण पत्र, 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार और एक रजत पदक से सम्मानित किया जाता है।

इस पुरस्कार का उद्देश्य उन उन शिक्षकों को सम्मानित करना है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता और उद्यमशीलता के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है बल्कि अपने विद्यार्थियों को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह पुरस्कार शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है और देश के असाधारण शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, नवाचार, छात्र विकास में उत्कृष्ठ योगदान के लिए दिया जाता है। यह पुरस्कार शिक्षकों की मेहनत, नवाचार और बच्चों के भविष्य को संवारने में उनके योगदान की सराहना करता है।

National Teacher’s Award 2026 Winners List-



1. जे प्रकाश राव - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

2. राजेश कौलुरी - आंध्र प्रदेश

3. याकू तामे - अरुणाचल प्रदेश

4. राजेश बोरदोलोई - असम

5. खुशबू कुमारी - बिहार

6. पुष्पा प्रसाद - बिहार

7. राधा राजेश - सी.आई.एस.सी.ई.

8. संगीता यादव - सी.बी.एस.ई.

9. रवि जायसवाल - चंडीगढ़

10. सुनिता यादव - छत्तीसगढ़

11. पटेल पूर्णिमा मोहनलाल - दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव

12. सुमन गोयल - दिल्ली

13. मो. ज़फर आलम - एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (जनजातीय कार्य मंत्रालय)

14. महादेव हनमंत शिंदे - गोवा

15. नितिनकुमार महेंद्रकुमार पाठक - गुजरात

16. अनिल कौशिक - हरियाणा

17. मंजरी वी महाजन - हिमाचल प्रदेश

18. मोहम्मद अयाज रैना - जम्मू और कश्मीर

19. मुनमुन भट्टाचार्जी - झारखंड

20. रत्नाकुमारी एस - कर्नाटक

21. अमुथा जे - केंद्रीय विद्यालय संगठन

22. डॉ. मनीषा क्षेत्रपाल - केंद्रीय विद्यालय संगठन

23. सुनील कुमार केपी - केरल

24. मोहम्मद मुस्तफा कुमल - लद्दाख

25. डॉ. अर्चना शुक्ला - मध्य प्रदेश

26. शैलेंद्र प्रताप सिंह - मध्य प्रदेश

27. डॉ. कविता नरसिंगराव गित्ते - महाराष्ट्र

28. कुंदा जयवंत बच्छाव - महाराष्ट्र

29. वांगलेम्बम गोबिन सिंह - मणिपुर

30. लालनुनमावी - मिजोरम

31. आर रोनाल्ड मेरु - नगालैंड

32. वैभव वसंतराव कुलकर्णी - नवोदय विद्यालय समिति

33. पदराज उमाकांत नायक - ओडिशा

34. गणेसन एस - पुडुचेरी

35. दिनेश कुमार - पंजाब

36. डॉ. दिव्येंदु सेन - राजस्थान

37. डॉ. वर्तिका गुलाटी - राजस्थान

38. शिवप्रसाद अरविंद टिंगरे - रक्षा मंत्रालय के तहत सैनिक स्कूल

39. सुषमा तमंग - सिक्किम

40. थंगा राज एम - तमिलनाडु

41. भवानी बोमपेल्ली - तेलंगाना

42. रंजन देबनाथ - त्रिपुरा

43. डॉ. रेनू त्रिपाठी - उत्तर प्रदेश

44. डॉ. इफ्तिखार खान - उत्तर प्रदेश

45. शालिनी कुशवाहा - उत्तर प्रदेश

46. गबर सिंह - उत्तराखंड

47. पलाश चौधरी - पश्चिम बंगाल

48. शांतनु पात्रा - पश्चिम बंगाल

Provide Comments :


Advertisement :