World Coconut Day 2026 - History, Importance & Theme
2026-09-01 : हाल ही में, 02 सितम्बर के दिन दुनियाभर में विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day 2026) मनाया गया है। पाठकों को बता दे की नारियल की बहुमुखी उपयोगिता एवं इसकी मांग को ध्यान में रखते हुए 2 सितंबर 1969 को एशियाई व प्रशांत नारियल समुदाय (APCC) की शुरुआत हुई थी। इसी दिन इंडोनेशिया के जकार्ता में APCC की स्थापना भी हुई थी। इसके बाद से संपूर्ण विश्व में निरंतर विश्व नारियल दिवस मनाया जा रहा है।
हर वर्ष इस दिवस को एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है इसी प्रकार इस वर्ष इस दिवस की थीम - "Coconuts in times of uncertainty: Securing food, energy, and livelihoods" रखी गयी है।
इस दिवस (Coconut Day) को मनाने के उद्देश्य नारियल की सार्वभौम उपयोगिता को देखते हुए इसकी उपज, महत्व एवं जन-जन तक सुलभ करवाने एवं इसके प्रति जागरुकता बढ़ाना है। क्योंकि "नारियल की खेती और उद्योग से अच्छा रोजगार दिलाया जा सकता है। इस दिवस को मनाने का एक अन्य उद्देश्य नारियल की खेती और उत्पादकता को बढ़ावा देना भी है।"