‘स्मृति मंधाना’ बनी इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी
2026-09-06 : हाल ही में, भारत की ताबड़तोड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है। आपको बता दे की इन्होने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा है। 18 शतकों में मंधाना ने टेस्ट में 2, वनडे में 14 और टी-20 में 2 शतक लगाये है। और इसी के साथ ही मंधाना ने 10,880 रन बनाकर भारत की ही मिताली राज के 10,868 रन के अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
विमेंस टी20 एशिया कप में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित इस मुकाबले में स्मृति ने 64 बॉल पर 124 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।
महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च रन बनाने वाली बल्लेबाज-
1. 10880*- स्मृति मंधाना
2. 10868- मिताली राज
3. 10740- सूजी बेट्स
4. 10273- चार्लोट एडवर्ड्स
5. 10007- स्टेफनी टेलर