Forgot password?    Sign UP
Kalinga Ratna Award 2026 - पूर्व CJI दीपक मिश्रा को दिया गया

Kalinga Ratna Award 2026 - पूर्व CJI दीपक मिश्रा को दिया गया


Advertisement :

2026-09-10 : हाल ही में, देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा को कटक में सरला साहित्य संसद द्वारा प्रतिष्ठित कलिंग रत्न पुरस्कार (Kalinga Ratna Award 2026) से सम्मानित किया गया है। आपको बता दे की श्री मिश्रा भारत के मुख्य न्यायाधीश का पद संभालने वाले ओडिशा के पहले व्यक्ति बने थे। और इन्होने भारत के 45वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) के रूप में कार्य किया था।

About Kalinga Ratna Award In Hindi-



• यह पुरस्कार ओडिशा के कटक स्थित सरला साहित्य संसद द्वारा प्रदान किया जाता है।

• इसमें देवी सरस्वती की रजत प्रतिमा और प्रशस्ति-पत्र शामिल होते हैं।

• यह संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए विशिष्ट हस्तियों को दिया जाने वाला एक वार्षिक राज्य-स्तरीय सम्मान है।

About Justice Deepak Mishra-



• जस्टिस दीपक मिश्रा का जन्म 3 अक्टूबर 1953 को हुआ था।

• 17 फरवरी 1996 में उन्हें ओडिशा हाई कोर्ट का अतिरिक्त जज नियुक्त किया गया।

• इसके बाद 3 मार्च 1997 में उनका स्थानांतरण मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में किया गया।

•वे 23 दिसंबर 2009 को पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायधीश बने और 24 मई 2010 को उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस का कार्यभार संभाला।

• दिल्ली हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहते हुए उन्होंने 5 हजार से ज्यादा मामलों में फैसला सुनाया और लोक अदालतों को ज्यादा प्रभावशाली बनाने का काम किया।

• उन्हें 10 अक्टूबर 2011 को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

Provide Comments :


Advertisement :