भगवत प्रसाद मकवाना बने NCSK के नए अध्यक्ष
2026-09-10 : हाल ही में, श्री भगवत प्रसाद मकवाना को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (NCSK) के नए अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। आपको बता दे की इससे श्री मकवाना उत्तराखंड सरकार के सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष और अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने एनएचपीसी के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक और ‘हाथ से मैला ढोने वालों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013’ के तहत गठित केंद्रीय निगरानी समिति के सदस्य के तौर पर भी काम किया है।
नए अध्यक्ष मकवाना अर्थशास्त्र में स्नात्कोत्तर(मास्टर डिग्री धारक) हैं और उन्हें सामाजिक कार्य, विशेष रूप से अनुसूचित जाति समुदायों के कल्याण और सशक्तिकरण से जुड़े मामलों में काफी अनुभव प्राप्त है।
राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग(NCSK) के बारें में-
• यह अधिनियम, 1993 के तहत 12 अगस्त, 1994 को स्थापित किया गया निकाय है।
• NCSK का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
• इस आयोग का मुख्य कार्य सफाई कर्मचारियों की कार्य-स्थितियों, सुरक्षा और वेतन से जुड़ी शिकायतों की जांच करना व उन्हें बेहतर लाभ दिलाना है।