Miss World 2026 - डोमिनिकन गणराज्य की “जोहेरी मोला डोमिंगुएज़” ने जीता ताज
2026-09-11 : हाल ही में, डोमिनिकन गणराज्य की जोहेरी मोला डोमिंगुएज़ ने 73वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता (Miss World 2026) का विजेता चुना गया है। इन्हें 72वीं मिस वर्ल्ड, थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगश्री द्वारा ताज पहनाया गया। आपको बता दे की इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व मध्य प्रदेश के उज्जैन की रहने वाली निकिता पोरवाल ने किया था, जो टॉप-40 राउंड तक पहुँचीं।
अब तक भारत के विजेताओं की बात करें तो यह ख़िताब भारत को 6 बार मिल चूका है, जिसमे - पहली बार साल 1966 में रीता फारिया, साल 1994 में ऐश्वर्या राय, साल 1997 में डायना हेडन, साल 1999 युक्ता मुखी, साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा और साल 2017 में मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीत चुकी है।
About Miss World Beauty Pageant In Hindi-
• यह सबसे पुरानी मौजूदा अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है।
• इसे वर्ष 1951 में यूनाइटेड किंगडम (यूके) में एरिक मोर्ले द्वारा शुरू किया गया था।
• मिस वर्ल्ड पेजेंट न केवल सुंदरता पर जोर देता है बल्कि अपने "ब्यूटी विद ए पर्पस" पहल के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी पर भी जोर देता है, जो प्रतियोगियों को सामाजिक परियोजनाएं शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
• यह शुरुआत से ही शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और महिला सशक्तिकरण जैसे विभिन्न वैश्विक मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने में सहायक रहा है।